Advertisement Carousel
Blog

चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Advertisements

चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
सीपत थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी की हत्या के प्रयास के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी को जबरदस्ती चूहा मारने की दवा पिलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया था।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रामरतन सूर्यवंशी (65 वर्ष), निवासी ग्राम मचखंडा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या एवं मारपीट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। वर्तमान प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


मामले का विवरण
प्रार्थिया ने दिनांक 04.05.2026 को थाना सीपत में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति रामरतन सूर्यवंशी अक्सर चरित्र शंका के आधार पर उसके साथ मारपीट एवं विवाद करता था। दिनांक 08.04.2026 की सुबह आरोपी ने घर में चूहों की समस्या बताकर प्रार्थिया से चूहा मारने की दवा मंगवाई। प्रार्थिया द्वारा दवा लाने के बाद आरोपी उसे बहाने से गांव के बाहर ले गया और जबरदस्ती उक्त जहरीली दवा पिला दी।
दवा के प्रभाव से प्रार्थिया बेहोश हो गई, जिसे उपचार हेतु सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग तीन दिन बाद होश में आने पर उसने पूरी घटना की जानकारी अपने पुत्र को दी, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई।
पुलिस कार्रवाई
रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सीपत पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से एक गंभीर अपराध का समय रहते खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस की सजगता एवं अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button