Advertisement Carousel
Blog

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर ग्राम पचेड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित श्रमिक अपने अधिकारों के प्रति रहें जागरूक

Advertisements

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर ग्राम पचेड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
श्रमिक अपने अधिकारों के प्रति रहें जागरूक
जांजगीर-चांपा।
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा श्री जयदीप गर्ग के निर्देशानुसार एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा श्री मनोज कुमार कुशवाहा के मार्गदर्शन में दिनांक 01 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पचेड़ा (जांजगीर) में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पैरा लीगल वालेंटियर श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल द्वारा उपस्थित ग्रामीणों एवं श्रमिकों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी देते हुए विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। उन्होंने मिनीमाता महतारी जतन योजना, मनरेगा योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री साइकिल सहायता योजना तथा असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लाभों के संबंध में जानकारी प्रदान की।

Advertisements
Advertisements


इसी क्रम में पैरा लीगल वालेंटियर श्रीमती मंजू देवांगन ने मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना, दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, मिनीमाता कन्या विवाह योजना, बंधक निर्माण मजदूर पुनर्वास सहायता योजना एवं अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।


पैरा लीगल वालेंटियर श्री घनाराम कश्यप द्वारा अंतर्राज्यीय प्रवासी श्रमिकों के अधिकार एवं दायित्व, श्रम मित्र योजना, विशेष शिक्षा सहायता योजना तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पचेड़ा के सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button