Advertisement Carousel
Blog

जनगणना 2027: सांसद कमलेश जांगड़े ने की स्व-गणना, नागरिकों से सहयोग की अपील

Advertisements

जनगणना 2027: सांसद कमलेश जांगड़े ने की स्व-गणना, नागरिकों से सहयोग की अपील
सक्ती,
जनगणना 2027 के तहत लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने स्व-गणना (सेल्फ एनिमेरेशन) कर आम नागरिकों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे भी स्व-गणना को अपनाकर जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Advertisements
Advertisements


सांसद ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है और इसके लिए सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ों का संग्रह अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से समय पर सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज कर इस राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन करने का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री अमृत विकास टोपनो के निर्देशन में जिले में जनगणना कार्यों की सतत समीक्षा की जा रही है। तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी सक्ती श्री लक्ष्मीकांत कोरी के मार्गदर्शन में जनगणना टीम गांव-गांव पहुंचकर स्व-गणना को बढ़ावा देने के लिए जनजागरूकता अभियान चला रही है।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से जनगणना कार्य में सहयोग करने, स्व-गणना को अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button