Advertisement Carousel
Blog

सुशासन तिहार 2026: 1 मई से 10 जून तक समाधान शिविर, जिले में 4 मई से शुरुआत

Advertisements

सुशासन तिहार 2026: 1 मई से 10 जून तक समाधान शिविर, जिले में 4 मई से शुरुआत
सक्ति
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन को सशक्त बनाने एवं आम नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के उद्देश्य से 1 मई से 10 जून 2026 तक “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में जिले में 4 मई से 10 जून 2026 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शिविरों में प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जाएगा तथा हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाएगा।
शिविरों का आयोजन जिले के सभी जनपद पंचायतों—मालखरौदा, सक्ती, डभरा एवं जैजैपुर—के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलने वाले इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, योजनाओं की जानकारी एवं विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित हो सके।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button