Advertisement Carousel
Blog

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने लिया संतों का आशीर्वाद

Advertisements

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने लिया संतों का आशीर्वाद
जांजगीर-चांपा,
जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में 9 दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज सहित अन्य संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisements
Advertisements


मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि भगवान श्रीराम के चरणों से धन्य रही है। उन्होंने वनवास काल और माता शबरी की अद्भुत भक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रदेश आस्था, समर्पण और विश्वास की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तेंदुवा धाम आज धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है, जहां हजारों श्रद्धालु श्रीराम कथा का श्रवण कर रहे हैं।
उन्होंने इस अवसर को सौभाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि एक ही मंच पर अनेक संतों का सान्निध्य प्राप्त होना विशेष अनुभव है। मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में हरिवंश औषधालय एवं पंचकर्म केंद्र, श्री राम-जानकी मंडपम, हरिवंश वैदिक पाठशाला, मां दुर्गा गौ मंदिर तथा हनुमत प्रवेश द्वार सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों के लोकार्पण पर आश्रम प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ “धान का कटोरा” होने के साथ-साथ सेवा, समर्पण और आस्था की भूमि भी है। उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के दौरान प्रदेश से भेजे गए चावल और चिकित्सकीय सहयोग का उल्लेख करते हुए इसे श्रद्धा का प्रतीक बताया। साथ ही श्रीरामलला दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को मिल रहे लाभ की भी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश में शांति और विकास को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” यहां की संस्कृति और जीवन मूल्यों की सच्ची पहचान है।
कार्यक्रम में परमपूज्य वासुदेवनंद सरस्वती महाराज, किन्नर अखाड़ा प्रमुख मां टीना सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया।


राघव सेवा समिति के प्रमुख डॉ. अशोक हरिवंश ने बताया कि तेंदुवा धाम, माता शबरी की जन्मभूमि शिवरीनारायण में स्थित है, जहां ‘कलिंग शैली’ में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। आश्रम में औषधालय, वैदिक विद्यालय, गौ मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, गीता वाटिका एवं अन्य सामाजिक-धार्मिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button