Advertisement Carousel
Blog

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार… आरोपी को मध्यप्रदेश से पकड़कर भेजा गया जेल!”“

Advertisements

सक्ति जिले “बड़ी खबर इस वक्त आ रही है… सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार… आरोपी को मध्यप्रदेश से पकड़कर भेजा गया जेल!”
“मामला थाना बाराद्वार क्षेत्र का है, जहां पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर उसका वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया था।”
️
“पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सतीशपुरी उर्फ भुरा, उम्र 30 साल, निवासी गिरवानी थाना गोवर्धन, जिला शिवपुरी (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 57/26 के तहत धारा 79 बीएनएस और 67ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।”
️
“बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके फोटो और वीडियो बनाए, और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिवपुरी से हिरासत में लिया और 27 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।”

Advertisements
Advertisements


️
“इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में अंजाम दिया गया।”
️
“कार्रवाई में निरीक्षक नरेंद्र यादव समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।”

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button