Advertisement Carousel
Blog

बिजली समस्याओं पर भड़के युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पंकज शुक्ला ने की त्वरित समाधान की मांग

Ad

Advertisements

बिजली समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने त्वरित समाधान की उठाई मांग
जांजगीर-चांपा। क्षेत्र में बढ़ती बिजली समस्याओं को लेकर अब जनप्रतिनिधियों की सक्रियता भी तेज हो गई है। आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री पंकज शुक्ला, उपभोक्ताओं के साथ सीधे बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से त्वरित समाधान की मांग की।
इस दौरान श्री शुक्ला ने बिजली बिल में गड़बड़ी, बार-बार हो रही विद्युत कटौती तथा अव्यवस्थित सेवा जैसी प्रमुख समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया। कार्यालय पहुंचे उपभोक्ताओं ने भी अपनी समस्याएं खुलकर साझा करते हुए व्यवस्था के प्रति नाराजगी जाहिर की।
जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता को अनावश्यक परेशान न किया जाए तथा लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisements
Advertisements


वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाएगा।
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली समस्याओं को लेकर लोगों में आक्रोश साफ नजर आ रहा है। ऐसे में अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इन समस्याओं के समाधान के लिए कितनी तेजी और प्रभावशीलता के साथ कार्रवाई करता है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button