Advertisement Carousel
Blog

मल्हार में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई: 35 पाव देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार बीट आरक्षक की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी, बिक्री की रकम भी जब्त

Ad

Advertisements

मल्हार में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई: 35 पाव देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बीट आरक्षक की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी, बिक्री की रकम भी जब्त
मल्हार/मस्तूरी,

Advertisements


धार्मिक नगरी मल्हार में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पाव देसी मसाला शराब एवं बिक्री की नगद राशि 150 रुपये जब्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर एवं बीट आरक्षक के माध्यम से सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 4 मल्हार निवासी राजेश्वर केवट (27 वर्ष) अपने घर से अवैध रूप से देसी मसाला शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
पुख्ता सूचना मिलने पर 19 अप्रैल को पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की, जहां आरोपी को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 35 नग पाव देसी मसाला शराब एवं बिक्री की राशि बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, आरक्षक किशन राय एवं आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की सराहनीय भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button