Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बलरामपुर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में आग का तांडव: कुसमी में दुकान धूं-धूं कर जली, मची अफरा-तफरी

Ad

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खैनी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान धूं-धूं कर जलने लगी, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisements

Advertisements

Advertisements

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस आगजनी में दुकान का फर्नीचर और सारा कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल की समय पर कार्रवाई से आसपास की अन्य दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन द्वारा मामले की जांच के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

👉 पूरी घटना बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button