Advertisement Carousel
Blog

वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच के आदेश, बिलासपुर आयुक्त होंगे जांच अधिकारी

Ad

Advertisements

वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच के आदेश, बिलासपुर आयुक्त होंगे जांच अधिकारी
सक्ती,

Advertisements


जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के लिए राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बिलासपुर संभाग के आयुक्त को इस मामले का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 2026 को प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप से जुड़े वाटर सप्लाई पाइप के ज्वाइंट में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हुई थी। इस हादसे में कई श्रमिकों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य शासन ने विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के दायरे में यह शामिल किया गया है कि दुर्घटना कब और कैसे हुई, इसके पीछे के कारण एवं परिस्थितियां क्या थीं, तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कौन-कौन से उपाय किए जाने चाहिए।

Advertisements


जारी आदेश के अनुसार जांच अधिकारी को 30 दिवस के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को प्रस्तुत करनी होगी।
इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने के साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button