Advertisement Carousel
Blog

महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, दोहरी नीति का आरोप

Ad

Advertisements

महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, दोहरी नीति का आरोप
जांजगीर-चांपा,
महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा जिला प्रवक्ता विकास शर्मा ने कांग्रेस पर महिलाओं को अधिकार न देने और केवल वोट बैंक के रूप में उपयोग करने का आरोप लगाया है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में विकास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की बातें तो करती है, लेकिन जब उन्हें अधिकार देने की बात आती है तो उसका “वास्तविक चेहरा” सामने आ जाता है। उन्होंने इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि महिलाओं के आरक्षण का विरोध देश की आधी आबादी का अपमान है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा चुनाव के समय महिलाओं से वादे किए, लेकिन बाद में उन्हें पूरा नहीं किया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह कांग्रेस की पुरानी कार्यशैली रही है, जिसमें महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखा जाता है।
विकास शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत किया था। इस निर्णय से बड़ी संख्या में महिलाएं नेतृत्व की मुख्यधारा में आईं और आत्मनिर्भर बनीं।
उन्होंने कहा कि जहां भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है, वहीं कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी कर रही है। भाजपा ने कांग्रेस से इस मुद्दे पर माफी मांगने और अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
अंत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस की कथित दोहरी राजनीति को समझ चुकी हैं और आने वाले समय में इसका जवाब देंगी।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button