Advertisement Carousel
Blog

जनरल परेड का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण पर जोर

Ad

Advertisements

जनरल परेड का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण पर जोर
बिलासपुर

Advertisements
Advertisements


पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जवानों के टर्न आउट, स्क्वाड ड्रिल, परेड ड्रिल, शस्त्र अभ्यास तथा अनुशासन का बारीकी से निरीक्षण किया।
परेड के दौरान जवानों को दैनिक ड्यूटी में बेहतर प्रदर्शन, बीट सिस्टम को मजबूत करने, आम जनता के बीच पुलिस की सक्रियता और उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण, सज्जनों की सुरक्षा एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने तथा यातायात नियमों के सख्त पालन सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया।


निरीक्षण के दौरान शासकीय वाहनों की जांच की गई तथा वज्र वाहन का डेमो भी प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों ने ट्रैफिक मैन्युअल सिग्नल सहित विभिन्न अभ्यासों का अवलोकन किया।
इसी क्रम में अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) के तहत पुलिस, एसडीआरएफ एवं होमगार्ड की संयुक्त टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आग की विभिन्न श्रेणियों—ठोस (A), द्रव (B), गैस (C) एवं विद्युत—के अनुसार अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई।


जवानों को घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में अग्निशमन यंत्र, कंबल, पानी एवं अन्य संसाधनों के माध्यम से आग पर नियंत्रण पाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही भवन, दुकान एवं अन्य स्थानों पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के उपायों का प्रदर्शन भी किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कार्यालय, घर एवं वाहनों में एबीसी टाइप या उपयुक्त अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश दिए तथा आम नागरिकों को भी इसके प्रति जागरूक करने पर बल दिया।
अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में रिवर व्यू सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आम नागरिकों के लिए भी ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को अग्नि सुरक्षा के उपायों की जानकारी मिल सके।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, रामगोपाल करियारे, डीएसपी यातायात शिवचरण परिहार, डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह, एसडीपीओ कोटा नूपुर उपाध्याय सहित कुल 188 अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में होमगार्ड, एसडीआरएफ एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button