Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

सक्ती में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से 10 साल की बच्ची की मौत, फगुरम में चक्काजाम और हंगामा

Ad

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने मासूम बच्ची की जान ले ली। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और गुस्साई भीड़ ने सड़क पर चक्काजाम कर जमकर हंगामा किया।

Advertisements

Advertisements

Advertisements

बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को फगुरम गांव के खरसिया रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी एक बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान रिधीमा निराला, उम्र लगभग 10 वर्ष, निवासी ग्राम सारसकेला, ब्लॉक मालखरौदा के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और खरसिया रोड पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब आक्रोशित भीड़ ने दुर्घटना में शामिल कार को घेर लिया और उसमें जमकर तोड़फोड़ कर दी। गुस्से में लोगों ने कार के शीशे तोड़ दिए और वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया और भीड़ के गुस्से से बचने के लिए पास के एक घर में जाकर छिप गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। फगुरम चौकी और डभरा थाना क्षेत्र की पुलिस के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने चक्काजाम खत्म कराकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button