Advertisement Carousel
Add
उत्तर प्रदेश

समाजवादी मजदूर सभा में संगठन विस्तार: हाजी डा० रईस अहमद उस्मानी राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से अफजल अली

लखीमपुर खीरी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश और उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी की संस्तुति पर समाजवादी मजदूर सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संगठन विस्तार किया गया। इस दौरान हाजी डा० रईस अहमद उस्मानी को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल निगम जी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डा० रईस अहमद उस्मानी जी की पार्टी में सक्रियता और उनके योगदान को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
माननीय राहुल निगम जी ने इस नियुक्ति पर कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए युवा एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिलाओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डा० रईस अहमद उस्मानी जी अपने नए दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव श्री रईस अहमद उस्मानी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के विस्तार और मजबूती के लिए कठिन परिश्रम करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का सतत प्रयास करेंगे। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button