Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर में अम्बेडकर जयंती पर स्वच्छता अभियान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहल

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला जशपुर के जिला उपाध्यक्ष शिवनन्दन सिंह के तत्वावधान में आज ग्राम पंचायत ढोढ़ीबहार के मांजी टोला बस्ती में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई, जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदत्त संस्कृति मंच पर आयोजन संपन्न हुआ।
अम्बेडकर जयंती के इस अवसर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच राजेश्वर साय, वर्तमान सरपंच प्रेम प्रकाश राम, पंच मनकुंवर राम सहित पंचायत के अन्य पंचगण, मितानिन एवं मातृ शक्ति के साथ-साथ क्षेत्र के प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस आयोजन के माध्यम से समाज में स्वच्छता, समानता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button