Advertisement Carousel
Add
Blog

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, हाइवा-जेसीबी सहित वाहन जब्त

Ad

Advertisements

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, हाइवा-जेसीबी सहित वाहन जब्त
स्थान: जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)


जांजगीर-चांपा जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाइवा, जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर जब्त किए हैं। लगातार चल रहे इस अभियान से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान ग्राम पिपरदा में अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन करते पाए जाने पर एक हाइवा और दो ट्रैक्टर रेत सहित जब्त किए गए। वहीं, एक जेसीबी मशीन को अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन करते हुए पकड़ा गया।
जब्त किए गए सभी वाहनों और मशीनों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना बम्हनीडीह के सुपुर्द किया गया है।

Advertisements
Advertisements


जिला खनिज अधिकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक अवैध खनिज गतिविधियों से जुड़े 612 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 74 लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई है।
सिर्फ पिछले दो महीनों में ही 50 प्रकरण दर्ज कर 16 लाख 73 हजार रुपये से ज्यादा की राशि वसूली गई है, जो प्रशासन की सख्ती को दर्शाता है।


अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 और खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button