Advertisement Carousel
Blog

बेजा कब्जा हटाने ग्रामीण हुए एकजुट, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग

Ad

Advertisements

बेजा कब्जा हटाने ग्रामीण हुए एकजुट, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग
जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

Advertisements


जिले के बलौदा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बेल्टुकरी के आश्रित ग्राम मधईपुर में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासकीय प्राथमिक शाला से लगे उस भूमि पर, जिसे ग्राम विकास के लिए सुरक्षित रखा गया है, छत सिंह (पिता हरि सिंह) एवं देव सिंह (पिता छत सिंह) द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त भूमि को आंगनबाड़ी भवन, गौठान एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित रखा गया है।

Advertisements


ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि पर पूर्व में गौठान संचालित था तथा बाद में अमीरलाल (पिता उधो राम) एवं भुवन लाल (पिता धनी राम) का कब्जा था, जिसे ग्रामवासियों द्वारा हटाकर सार्वजनिक उपयोग हेतु मुक्त कराया गया था। इसके बावजूद पिछले लगभग 5 वर्षों से उक्त भूमि पर पुनः अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है।


इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा पूर्व में तहसीलदार बलौदा को शिकायत दी गई थी, जिस पर हल्का पटवारी द्वारा जांच की गई। जांच प्रतिवेदन में खसरा नंबर 33/1, रकबा 13.877 हेक्टेयर में से लगभग 0.075 एकड़ भूमि पर संबंधित व्यक्तियों का अवैध कब्जा होना उल्लेखित किया गया है।


ग्रामीणों ने अब कलेक्टर जांजगीर-चांपा को पुनः शिकायत प्रस्तुत कर अवैध कब्जा हटाने तथा निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास को तत्काल हटाने की मांग की है। साथ ही उक्त भूमि को ग्राम विकास के लिए सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।


ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्राम के विकास कार्य प्रभावित होंगे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button