Advertisement Carousel
Blog

अवैध गांजा तस्करी पर रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3.329 किलोग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार, कार व अन्य सामग्री जब्त

Ad

Advertisements

थाना – रतनपुर, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)

Advertisements


अवैध गांजा तस्करी पर रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
3.329 किलोग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार, कार व अन्य सामग्री जब्त


बिलासपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रतनपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 3.329 किलोग्राम गांजा, वाहन सहित कुल लगभग ₹6,77,000 की सामग्री जब्त की है।
पेण्ड्रा से बिलासपुर लाया जा रहा था गांजा
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पेण्ड्रा से बिलासपुर की ओर नीले रंग की कार में भारी मात्रा में गांजा बिक्री हेतु ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम घांसीपुर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की।
जांच में मिला गांजा एवं अन्य सामग्री
वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 3.329 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹1,65,000), 01 मोबाइल फोन, 02 वॉकी-टॉकी तथा परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपी
सौरभ मिश्रा (26 वर्ष), निवासी ग्राम धनगंवा, थाना गौरेला, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (छ.ग.)
पूछताछ में आरोपी ने गांजा बिलासपुर में बिक्री हेतु ले जाना स्वीकार किया।
कानूनी कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
अभियान जारी
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में की गई।
टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में सउनि पवन सिंह, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, आरक्षक संजय यादव एवं महिला आरक्षक अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग मिल सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button