Advertisement Carousel
Blog

3 माह चलेगा “आवास दिवस” व “रोजगार दिवस” महाअभियान, 90 दिनों में पूर्ण होंगे सभी आवास

Advertisements

जांजगीर-चांपा में 3 माह चलेगा “आवास दिवस” व “रोजगार दिवस” महाअभियान, 90 दिनों में पूर्ण होंगे सभी आवास
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले में ग्रामीण विकास, जल संरक्षण एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी तीन माह तक “आवास दिवस” और “रोजगार दिवस” महाअभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। यह अभियान कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा।

07 अप्रैल से होगा भव्य शुभारंभ
अभियान की शुरुआत 07 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ की जाएगी। इस दौरान आवास और रोजगार से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।


“मोर गांव-मोर पानी” से जल संरक्षण को बढ़ावा
महाअभियान के तहत “मोर गांव-मोर पानी” पहल के जरिए जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण, भूमिपूजन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Advertisements


90 दिनों में आवास पूर्ण करने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को अधिकतम 90 दिनों में पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए ग्राम सभाओं में कार्ययोजना बनाकर हितग्राहियों को राशि, जियो-टैगिंग एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण की सुविधा दी जाएगी।


रोजगार और आजीविका पर विशेष फोकस
मनरेगा के तहत नए कार्य प्रारंभ करने, आजीविका डबरी के माध्यम से आय बढ़ाने तथा स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही सीएलएफ के माध्यम से नए तालाब (तरिया) निर्माण के लिए स्थलों का चिन्हांकन कर दो माह में कार्य पूर्ण करने की योजना बनाई गई है।


डिजिटल मॉनिटरिंग और जनभागीदारी
अभियान के दौरान युक्तधारा पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से कार्यों की मॉनिटरिंग की जाएगी। ट्रांजेक्ट वॉक के जरिए जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही योजनाओं की जानकारी QR कोड एवं सूचना पटल के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जाएगी।


युवाओं व संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी
जल संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं विभिन्न संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

यह महाअभियान जिले में आवास, रोजगार और जल संरक्षण के क्षेत्र में एक नई दिशा प्रदान करेगा, जिससे ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी और आमजन को सीधे लाभ पहुंचेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button