Advertisement Carousel
Blog

बिल्हा पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता, फरार आरोपी गिरफ्तार, 23 हजार का सामान बरामद

Ad

Advertisements

बिल्हा पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता, फरार आरोपी गिरफ्तार, 23 हजार का सामान बरामद

Advertisements


बिलासपुर,  थाना बिल्हा पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए घरेलू सामान की बरामदगी की है। पुलिस ने इस मामले में कुल तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में चोरी एवं नकबजनी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए मशरूका की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में थाना बिल्हा पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।


इसी क्रम में 03 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार आरोपी दीपक यादव (41 वर्ष), निवासी अमेरी अकबरी, थाना बिल्हा को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपनी दीदी के घर से चोरी कर 6 नग दरवाजा कूलर, काउंटर टेबल, दीवान पलंग एवं फ्रिज को दगौरी निवासी संजय भारद्वाज (36 वर्ष) एवं सुरेश टंडन (40 वर्ष) को बेचने की बात स्वीकार की।

Advertisements


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया घरेलू सामान, जिसकी कुल कीमत लगभग 23,000 रुपये आंकी गई है, बरामद कर लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी गई तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान, प्रधान आरक्षक अरविंद तिग्गा, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि जिले में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button