Advertisement Carousel
Blog

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, हाइवा और ट्रैक्टर-लोडर जब्त

Ad

Advertisements

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, हाइवा और ट्रैक्टर-लोडर जब्त

कलेक्टर के निर्देशन में खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की छापेमारी
सक्ती

Advertisements
Advertisements


जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में एक और बड़ी कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती के मार्गदर्शन में तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम करही में रात्रि लगभग 10 बजे संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान अवैध रेत परिवहन में संलिप्त एक हाइवा और एक ट्रैक्टर-लोडर को मौके से जब्त किया गया।
यह कार्रवाई खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जिसमें अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है।


प्रशासन ने बताया कि उक्त प्रकरण में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button