Advertisement Carousel
Blog

रेलवे ट्रैक किनारे मिली अज्ञात युवती की हुई पहचान, अपहरण मामले से जुड़ा मामला

Ad

Advertisements

रेलवे ट्रैक किनारे मिली अज्ञात युवती की हुई पहचान, अपहरण मामले से जुड़ा मामला
बिलासपुर,

Advertisements


थाना मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली अज्ञात युवती के शव की पहचान कर ली गई है। यह मामला खैरागढ़ थाना में दर्ज अपहरण प्रकरण से जुड़ा पाया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 मार्च 2026 को रेलवे गार्ड द्वारा सूचना दी गई थी कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना मस्तूरी में मर्ग क्रमांक 23/26 दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
सोशल मीडिया के जरिए पहचान की गई
मृतका की पहचान के लिए पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया एवं समाचार माध्यमों के जरिए जानकारी प्रसारित की जा रही थी। इसी दौरान 30 मार्च की देर रात थाना खैरागढ़ से संपर्क हुआ, जहां पहले से ही एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज था। दोनों मामलों के हुलिए में समानता पाई गई।
परिजनों ने की पहचान
31 मार्च को ग्राम चिचोला (ठेलकाडीह) से मृतका के परिजन एवं थाना खैरागढ़ की टीम मस्तूरी पहुंची, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिन्हें अंतिम संस्कार के लिए गृह ग्राम भेज दिया गया।
आगे की जांच जारी
मामले में आगे की कार्रवाई थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा की जा रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button