Advertisement Carousel
Blog

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा,
चौकी नैला पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बीरेन्द्र रात्रे उर्फ सिकंदर रात्रे (20 वर्ष), निवासी कापन, चौकी नैला, द्वारा 27 मार्च 2026 की दरमियानी रात नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर मोटरसाइकिल से भगा ले जाया गया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
चौकी प्रभारी भवानी सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ अनाचार करने का अपराध स्वीकार किया।

Advertisements
Advertisements


पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक कोसले एवं प्रधान आरक्षक रुद्रनारायण कश्यप का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button