Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ में भीषण आग से 15 एकड़ फसल जलकर खाक | किसानों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग

Ad

सारंगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कई किसान के खेत में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया है। यह पूरा मामला ग्राम पंचायत मौहाड़ोडा का बताया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार किसान के खेत में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 15 एकड़ में लगी फसल जलकर खाक हो गई।

Advertisements

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। हालांकि आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि कुछ ही देर में कई एकड़ फसल इसकी चपेट में आ गई।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार और कृषि विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग काफी फैल चुकी थी।

नगर पालिका सारंगढ़ की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस घटना के बाद किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, वहीं प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button