Advertisement Carousel
Add
Blog

जब आई पुकार, तुरंत पहुंचा मददगार—21वीं बार रक्तदान

Ad

युवा समाजसेवी योगेश देवांगन ने किया 21वां रक्तदान, महिला को मिला जीवनदान

Advertisements

Advertisements

प्रयास सेवा संस्थान, चांपा (छत्तीसगढ़)
युवा समाजसेवी योगेश देवांगन ने किया 21वां रक्तदान, जरूरतमंद महिला को मिला जीवनदान


चांपा (छत्तीसगढ़)। प्रयास सेवा संस्थान, चांपा के कोषाध्यक्ष, युवा समाजसेवी, गौ सेवक एवं रक्तवीर योगेश देवांगन ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए सराहनीय कार्य किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक जरूरतमंद महिला की स्थिति गंभीर थी और उसे तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही योगेश देवांगन ने बिना किसी विलंब के रक्तदान के लिए सहमति दी और तुरंत धर्म ब्लड बैंक, चांपा पहुंचकर अपना 21वां रक्तदान किया।


उनके इस निस्वार्थ सेवा भाव ने न केवल एक महिला को नया जीवन दिया, बल्कि समाज में मानवता और सेवा की भावना को भी सुदृढ़ किया है।


इस अवसर पर योगेश देवांगन ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग कमजोरी, समय की कमी या अन्य कारणों का बहाना बनाते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और जीवनदायी प्रक्रिया है।


उन्होंने आगे कहा कि जब हमारे अपने परिजन को रक्त की आवश्यकता होती है, तब हम दूसरों से उम्मीद करते हैं। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ नागरिक का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि वह नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दे।

Advertisements


योगेश देवांगन ने सभी स्वस्थ व्यक्तियों से हर तीन माह में एक बार रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा—
“रक्तदान महादान है, यह किसी को जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button