Advertisement Carousel
Blog

बलौदा क्षेत्र में नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को किया जागरूक

Ad

Advertisements

बलौदा क्षेत्र में नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को किया जागरूक
जांजगीर-चांपा।

Advertisements


जिले में नशा मुक्ति और साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम बुडगहन में नशा मुक्ति एवं साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Advertisements


कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा अवैध शराब के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई।


पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को अंजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने एवं सतर्क रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया।


जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, नशा कारोबार एवं सामाजिक अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button