Advertisement Carousel
Blog

एसी का कॉपर पाइप चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, 100% माल बरामद

Advertisements

एसी का कॉपर पाइप चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, 100% माल बरामद

Advertisements


बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने एसी के कॉपर पाइप चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया पूरा मशरूका भी बरामद कर लिया है।
मामला 26-27 मार्च 2026 की रात का है, जब गुलाबनगर मोपका निवासी पूजा उर्फ प्रिंसी देवांगन के ब्यूटी पार्लर एवं पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान से अज्ञात चोर द्वारा एसी के कॉपर पाइप चोरी कर लिए गए थे। चोरी गए पाइप की कुल कीमत लगभग 43,000 रुपये बताई गई।

Advertisements


घटना की रिपोर्ट थाना सरकंडा में दर्ज होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दुर्गानगर लिंगियाडीह निवासी पूरन नेताम (24 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 168 नग कॉपर पाइप (वजन लगभग 8.5 किलो, कीमत 43,000 रुपये) एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का औजार बरामद किया है।


आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button