Advertisement Carousel
Add
Blog

कोसा लूट कांड का दूसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे घेराबंदी कर पकड़ा गया लूट का फरार आरोपी, बाइक व नगदी बरामद मुलमुला पुलिस का एक और प्रहार, लूट का आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

लूट के फरार आरोपी की गिरफ्तारी, मुलमुला पुलिस को बड़ी सफलता
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले की मुलमुला पुलिस ने लूट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ते हुए उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं लूट की रकम में से कुछ नगदी बरामद की है।

Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 09 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 8:30 बजे की है, जब ग्राम खपरी निवासी वीरू कुर्रे अपने चचेरे भाई संतकुमार कुर्रे के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम कोसा मेन रोड पर नवल सिंह के घर के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौच व मारपीट करते हुए उनसे ₹3500 नगद और दो मोबाइल फोन लूट लिए।


पीड़ितों की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 26/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।


पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पहले ही एक आरोपी विकास भंडारी उर्फ चकरी (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।


इसी क्रम में फरार आरोपी संदीप बंदे (34 वर्ष), निवासी कोसा पचरीपारा को पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं लूट की रकम में से ₹500 नगद बरामद किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद कुमार महार, आरक्षक राजमणी द्विवेदी, अनिल अजगत्ले सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button