Advertisement Carousel
Blog

सड़क पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

सड़क पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


बिलासपुर,
शहर में आम नागरिकों को डराने-धमकाने की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 मार्च को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि टिकरापारा क्षेत्र निवासी राजेश पासी उर्फ गोलू शनिचरी रपटा पुल दुर्गा मैदान के पास सार्वजनिक मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है।


सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।


तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी की पहचान राजेश पासी उर्फ गोलू (27 वर्ष), निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर के रूप में हुई है।


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button