Advertisement Carousel
Blog

मोबाइल चोरी व मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Ad

Advertisements

मोबाइल चोरी व मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Advertisements


जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में मोबाइल चोरी एवं मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया महंगा एप्पल मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुदीप कुमार, निवासी राहौद, ने शिकायत दर्ज कराई कि 19 मार्च 2026 की सुबह करीब 8 बजे आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस गया। आरोपियों ने घर के अंदर से दो एप्पल मोबाइल (कीमत लगभग 80,000 रुपये) और एक सैमसंग कीपैड मोबाइल (कीमत 1,000 रुपये) सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।


चोरी का विरोध करने पर आरोपियों ने प्रार्थी एवं उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। घटना के दौरान तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन को पकड़ लिया गया।


मामले में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी किया गया एप्पल मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 BJ 9766) बरामद कर ली है।


आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत धारा 331(5), 305(ए), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रियेश कुमार बर्मन (उम्र 24 वर्ष), निवासी केसला, वार्ड नंबर 07, गुड़ीपारा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम के सउनि आर.पी. बघेल, प्रधान आरक्षक सुधीर साहू तथा आरक्षकगण दिनेश चौहान, आनंद शांडे, विवेक सिंह, राजेश कश्यप एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button