Advertisement Carousel
Blog

योजनाओं से बदली जिंदगी: अमरिका बंजारे बनीं आत्मनिर्भर, बनीं प्रेरणा सक्ती,

Ad

Advertisements

योजनाओं से बदली जिंदगी: अमरिका बंजारे बनीं आत्मनिर्भर, बनीं प्रेरणा
सक्ती,

Advertisements


छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। विशेष रूप से महतारी वंदन योजना और स्व-सहायता समूहों की पहल ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया है।


ग्राम पंचायत मालखरौदा की निवासी अमरिका बंजारे इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल हैं। कभी एक साधारण गृहिणी रहीं अमरिका आज अपनी मेहनत और योजनाओं के सहयोग से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।


अमरिका बंजारे बताती हैं कि वे आस्था स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह के माध्यम से ऋण प्राप्त कर उन्होंने अपने घर में एक छोटी राशन दुकान शुरू की, जिससे उन्हें नियमित आय मिलने लगी है। इसके साथ ही उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये की आ

र्थिक सहायता भी मिल रही है।
इस सहायता राशि का उपयोग वे अपने व्यवसाय को बढ़ाने, बच्चों की पढ़ाई और घर के दैनिक खर्चों में करती हैं। पहले जहां बचत करना कठिन था, वहीं अब वे हर महीने कुछ राशि बचाकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए जमा कर रही हैं

Advertisements


अमरिका कहती हैं कि इन योजनाओं ने उन्हें न केवल आर्थिक मजबूती दी है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। आज वे अपने परिवार की जिम्मेदारियां बेहतर तरीके से निभा रही हैं और गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
जिले में अनेक महिलाएं इन योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button