Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

रफ्तार का कहर: डेल्हा मोड़ पर ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम।

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से विकास सोनी की खास रिपोर्ट

Advertisements

मैहर – मैहर जिले के डेल्हा मोड़ स्थित सिंह ट्रांसपोर्ट पंप के सामने आज फिर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ओवरलोड वाहनों का कहर इस कदर बरपा कि एक अनियंत्रित ट्रक ने बुजुर्ग युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisements
Advertisements

ट्रक क्रमांक MP 19 HA 8053 काफी तेज गति में था। सिंह ट्रांसपोर्ट पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने सोनवारी निवासी राम गोपाल साहू को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वंश गोपाल साहू की घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
हादसे की खबर फैलते ही सोनवारी और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। बुजुर्ग की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि: मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाए।ओर
इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित की जाए।
यातायात बाधित

सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते
मैहर सीसी महेंद्र प्रताप सिंह और मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी मौके पर पहुंचे परिजनों को समझाई दी गई और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यातायात बहाल किया जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button