Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए नितिन अग्रवाल ने किया रुद्राभिषेक

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

उप-शीर्षक:
बाबा बैद्यनाथ धाम एवं बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सहसंयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ नितिन गौरी शंकर अग्रवाल ने शनिवार को झारखंड स्थित पवित्र तीर्थस्थलों बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव से छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

नितिन अग्रवाल ने कहा कि संसार में ईश्वर से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। भगवान के दरबार में सच्चे मन और श्रद्धा से की गई प्रार्थना अवश्य फलदायी होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की उन्नति, समाज में सद्भाव और सभी नागरिकों के कल्याण के लिए भगवान शिव से मंगलकामना की गई है।

उन्होंने बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की निरंतर प्रगति तथा जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button