Advertisement Carousel
Blog

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा प्रधान जिला न्यायाधीश व कलेक्टर ने किया जिला जेल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की की समीक्षा

Advertisements

जांजगीर-चांपा, 

Advertisements

— माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के पालन में सोमवार को बोर्ड ऑफ विजिटर्स की टीम ने जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल में बंदियों को दी जा रही सुविधाओं, व्यवस्थाओं और विधिक सहायता की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया।

Advertisements


निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शक्ति सिंह राजपूत, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार कुशवाहा, नगर पुलिस अधीक्षक योगिता खापेडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जेल परिसर का निरीक्षण किया।


अधिकारियों ने जिला जेल में संचालित लीगल एड क्लिनिक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, बैरकों की स्थिति, मुलाकात कक्ष, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, टॉयलेट, कपड़ों की स्थिति और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इसके साथ ही शिकायत पेटी, जेल के विभिन्न रजिस्टरों तथा अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की गई।


निरीक्षण के दौरान बंदियों से चर्चा कर उनके प्रकरणों में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही जेल परिसर में किसी भी प्रकार के जातिगत भेदभाव की स्थिति के संबंध में भी अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी ली।


इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी अनीता श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि विभाग आर.के. शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी एम.आर. जायसवाल, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जेवियर टोप्पो, उप संचालक समाज कल्याण विभाग बरखा मिहिर, जेल अधीक्षक डी.डी. टोडर सहित लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पैरा लीगल वालेंटियर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button