Advertisement Carousel
Blog

लावारिस वाहन से 40 किलो गांजा बरामद, सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई टाटा Ace में बनाए गुप्त चैंबर से मिला 40 किलो गांजा पिंडारी मोड़ के पास खड़ी संदिग्ध गाड़ी से 25 लाख का गांजा जब्त

Ad

Advertisements

बिलासपुर।
सकरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस खड़े वाहन से करीब 40 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस ने वाहन समेत जब्त किए गए मादक पदार्थ की कुल अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख 20 हजार रुपये बताई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को सकरी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भरनी मेला ग्राउंड, पिंडारी मोड़ के पास एक वाहन पिछले दो दिनों से लावारिस हालत में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन की जांच शुरू की।


जांच के दौरान वाहन से गांजा जैसी तीव्र गंध आने पर पुलिस ने बारीकी से तलाशी ली। तलाशी के दौरान पाया गया कि टाटा Ace वाहन क्रमांक CG 29 A 3487 में अज्ञात आरोपियों द्वारा गाड़ी के नीचे विशेष रूप से चैंबर बनाकर उसमें गांजा छिपाकर रखा गया था।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन से करीब 40 किलोग्राम गांजा बरामद कर वाहन सहित जप्त कर लिया है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button