Advertisement Carousel
Blog

अकलतरा में धारदार हथियार से हमला, आरोपी के कब्जे से गण्डासा जब्तग्राम किरारी में मारपीट का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा।
अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी में गाली-गलौज कर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम किरारी निवासी संतोष कुमार कश्यप की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि 15 मार्च 2026 की सुबह लगभग 7 बजे ग्राम किरारी स्थित शिव मंदिर के पास आरोपी संतराम कश्यप (58 वर्ष) ने मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद आरोपी ने लोहे के धारदार घास काटने वाले गण्डासा से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी के हाथ में चोट लग गई।

Advertisements


घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना अकलतरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जहां उसके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार गण्डासा (लकड़ी के मुठ सहित) गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया।


पुलिस ने आरोपी संतराम कश्यप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button