Advertisement Carousel
Blog

7 जुआरी गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल जब्त

Ad

Advertisements

7 जुआरी गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल जब्त
बाराद्वार थाना पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ कार्रवाई

Advertisements
Advertisements

करते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 हजार 500 रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन और जुआ खेलने में उपयोग किए जाने वाले 9 ताश के पत्ते (मोसा) जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सक्ति जिला के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में क्षेत्र में अवैध जुआ, गांजा और शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कड़ारी के नाला के पास कुछ लोग मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 हजार 500 रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन और जुआ खेलने का सामान जब्त कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि. यशवंत राठौर, प्रआर मनीष राजपूत, आरक्षक योगेश राठौर, टकेश्वर कटकवार, श्याम हरवंश, राकेश राठौर एवं शैलेन्द्र राठौर का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button