Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़: हिच्छा गांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सैकड़ों महिलाएं पहुंचीं सिटी कोतवाली, कार्रवाई की मांग

Ad

सारंगढ़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हिच्छा में शराब बिक्री को बंद कराने की मांग को लेकर गांव की सैकड़ों महिलाएं सिटी कोतवाली पहुंचीं। महिलाओं ने नशा मुक्ति अभियान के तहत गांव में शराबबंदी लागू कराने की मांग करते हुए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

Advertisements
Advertisements

महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव के माध्यमिक स्कूल हिच्छा में स्वीपर के पद पर पदस्थ सम्पत लाल चौहान द्वारा गांव में अवैध रूप से शराब बनाई और बेची जा रही है। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कई बार उसे शराब बनाने और बेचने से मना किया, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

महिलाओं के अनुसार सम्पत लाल चौहान के खेत से शराब बनाने की सामग्री भी मिली है। इतना ही नहीं, महिलाओं के समझाने पर वह उन्हें गंदी-गंदी गालियां देता है और मारपीट की धमकी भी देता है। महिलाओं का आरोप है कि वह यह भी कहता है कि “थाने में चले जाओ, पुलिस भी मेरा कुछ नहीं कर सकती।”

Advertisements

गांव की महिलाओं ने यह भी बताया कि शराब पीने वाले लोग गांव के स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और छात्राओं पर भी गलत नजर रखते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।

महिलाओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button