Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग पकड़ा गया, होटल से 4 सिलेंडर जप्त

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य विभाग और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक होटल से चार घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ तहसील कार्यालय के सामने स्थित फागू होटल में नाश्ता और अन्य खाद्य सामग्री बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। जांच के दौरान टीम ने होटल संचालक शिव पटेल के पास से 4 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद कर जप्त कर लिए।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले के होटल और ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों के खिलाफ है और ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन ने होटल संचालकों को चेतावनी दी है कि वे केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें, अन्यथा नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button