Advertisement Carousel
Add
Blog

देर रात तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा महंगा, कोतवाली पुलिस ने DJ सिस्टम और मेटाडोर किया जब्त

Ad

Advertisements

देर रात तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा महंगा, कोतवाली पुलिस ने DJ सिस्टम और मेटाडोर किया जब्त

Advertisements


जांजगीर-चांपा जिले में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने देर रात अत्यधिक ध्वनि में डीजे बजा रहे एक संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीजे सिस्टम और मेटाडोर वाहन को जब्त कर लिया है।

Advertisements


मिली जानकारी के अनुसार जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के निर्देश पर नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप तथा सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि चांपा रोड में एक मेटाडोर वाहन में डीजे सिस्टम लगाकर अत्यधिक तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान पाया गया कि मेटाडोर में डीजे सिस्टम माउंट कर तेज ध्वनि में डीजे बजाया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से आरोपी ज्योतिष कश्यप (30 वर्ष) निवासी बाल्को, कोरबा को हिरासत में लिया और मेटाडोर सहित डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास और आरक्षक नितेश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button