Advertisement Carousel
Blog

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 1 चैन माउंटेन और 2 ट्रैक्टर जब्त

Ad

Advertisements

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 1 चैन माउंटेन और 2 ट्रैक्टर जब्त

Advertisements

जांजगीर-चांपा, जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक चैन माउंटेन और दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि तहसील चांपा के हनुमान धारा और तहसील पामगढ़ के ग्राम देवरघटा क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते वाहन पाए गए। जांच में हनुमान धारा चांपा में रेत उत्खनन में लगे 1 चैन माउंटेन को जब्त किया गया, वहीं देवरघटा घाट में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर भी पकड़े गए।
प्रशासन द्वारा जब्त किए गए सभी वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements


कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button