Advertisement Carousel
Blog

सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से मुन्नी सिदार को मिल रहा आर्थिक सहारा

Ad

Advertisements

सफलता की कहानी
महतारी वंदन योजना से मुन्नी सिदार को मिल रहा आर्थिक सहारा

Advertisements

सक्ती
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा साबित हो रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।
विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदा निवासी श्रीमती मुन्नी सिदार भी इस योजना से लाभान्वित होने वाली महिलाओं में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि हर माह सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो रही है, जिससे उन्हें परिवार के दैनिक खर्चों को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है।
श्रीमती मुन्नी सिदार ने बताया कि इस राशि का उपयोग वे घर के लिए राशन और अन्य जरूरी वस्तुएं खरीदने में करती हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति को संभालने में उन्हें सहारा मिल रहा है।

Advertisements


उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिलने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है।
मुन्नी सिदार की तरह क्षेत्र की कई महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठाकर अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर रही हैं। यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और सम्मान की भावना को भी मजबूत कर रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button