Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर ब्रेकिंग: गोडअंबा के पास अनमोल बस पलटी, 4 लोगों की मौत, कई यात्री घायल

Ad

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुनकुरी के पास गोडअंबा इलाके में अनमोल बस पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें बस के नीचे दबने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के मुताबिक अनमोल बस कुरडेग से कुनकुरी की ओर आ रही थी, तभी गोडअंबा के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार कई यात्री उसके नीचे दब गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए।

Advertisements

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को कुनकुरी अस्पताल और जशपुर जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
इस खबर से जुड़े अन्य अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे न्यूज पोर्टल के साथ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button