Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बिलासपुर

बलौदा बाजार ब्रेकिंग: रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर, कई यात्री फंसे

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह घटना सुबह करीब 11 बजे के आसपास रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर दरचूरा के पास हुई है।

Advertisements
Advertisements

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर की ओर जा रही एक यात्री बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए।

Advertisements

हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।
फिलहाल हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button