Advertisement Carousel
Add
Blog

मनीष और योगेश होली का रंग: युवाओं ने दिखाई एकता की मिसाल, शांतिपूर्ण और धूमधाम से मनाया पर्व

Ad

Advertisements


मनीष और योगेश होली का रंग: युवाओं ने दिखाई एकता की मिसाल, शांतिपूर्ण और धूमधाम से मनाया पर्व

Advertisements
Advertisements

रंगों का महापर्व होली इस वर्ष शहर में उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शहर की गलियों और चौक-चौराहों पर युवाओं की टोलियां रंग-गुलाल के साथ निकल पड़ीं। धुन पर युवा झूमते-नाचते नजर आए।


इस बार की खास बात यह रही कि पूरे शहर में होली का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। युवाओं ने संयम और समझदारी का परिचय देते हुए प्रेम और सौहार्द्र का संदेश दिया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर युवाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हुए “बुरा न मानो होली है” के नारों के साथ उत्सव मनाया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस रंगोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने भी घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।


प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहा और लगातार पेट्रोलिंग करता रहा, जिससे माहौल पूरी तरह नियंत्रण में रहा।  होली का त्योहार रंग, उमंग और भाईचारे के साथ यादगार बन गया। युवाओं की सकारात्मक भूमिका ने यह साबित कर दिया कि त्योहारों की असली खूबसूरती आपसी प्रेम और एकता में ही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button