Advertisement Carousel
Blog

होली से पहले सिरगिट्टी पुलिस का बड़ा एक्शन, 13 आरोपी जेल भेजे गए सिरगिट्टी पुलिस की सख्ती — 8 वारंटी गिरफ्तार, 3 पर आर्म्स एक्टधारदार चाकू के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, होली पर अशांति फैलाने वालों पर शिकंजा

Ad

Advertisements


थाना – सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Advertisements


होली पर्व से पहले सिरगिट्टी पुलिस की सख्त कार्रवाई
08 गिरफ्तारी वारंटी, 03 आर्म्स एक्ट, 02 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई — कुल 13 आरोपी जेल भेजे गए


आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सिरगिट्टी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में की गई।
संघन पेट्रोलिंग एवं धरपकड़ अभियान
होली के दौरान संभावित अशांति, मारपीट एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सिरगिट्टी पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर क्षेत्र में लगातार संघन पेट्रोलिंग की गई।
अभियान के दौरान —

Advertisements


08 स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
03 आरोपियों के कब्जे से 03 नग धारदार चाकू जप्त कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
02 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर शांति भंग की आशंका के आधार पर जेल दाखिल किया गया।
न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
सभी 13 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का संदेश
सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने, हथियार रखने या कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी जारी है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शांति, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button