Advertisement Carousel
Blog

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तारथाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड परजांजगीर चांपा पुलिस की सख्ती — गाली-गलौज व धमकी देने वाला दबोचा गया

Ad

Advertisements


शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट व धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

Advertisements


जांजगीर चांपा पुलिस के अंतर्गत थाना नवागढ़ पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी चंद्रिका प्रसाद आजाद, निवासी ग्राम गंगाजल, द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 22.02.2026 को प्रातः लगभग 10:00 बजे गांव का ही सुरेश यादव उसके घर के पास आकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा तथा शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा।
रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 66/26 धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशानुसार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर विजय कुमार पैकरा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपी **सुरेश यादव उर्फ सुरेंद्र (उम्र 46 वर्ष), पिता गंगाराम यादव, निवासी ग्राम गंगाजल, जिला जांजगीर-चांपा ने अपना जुर्म स्वीकार किया। विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सराहनीय योगदान
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन में विश्वास सुदृढ़ हुआ है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button