Advertisement Carousel
Blog

होली से पहले जांजगीर थाना में शांति समिति की बैठक सुरक्षित और सौहार्द पूर्ण होली के लिए पुलिस प्रशासन अलर्टमुखौटा बिक्री पर सख्ती, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपीलअफवाहों से बचें, संदिग्ध गतिविधि की दें तुरंत सूचना — पुलिस

Ad

Advertisements


जांजगीर पुलिस

Advertisements


होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने शांति समिति की बैठक आयोजित


आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जांजगीर पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.03.2026 को थाना जांजगीर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक Vijay Kumar Pandey के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Umesh Kumar Kashyap के मार्गदर्शन में किया गया।
बैठक में सीएसपी कोतवाली Yogita Bali Khaparde, तहसीलदार R K Maravi तथा नायब तहसीलदार Srijal Sahu सहित क्षेत्र के सरपंच, गणमान्य नागरिक एवं कोटवार उपस्थित रहे।

Advertisements


अधिकारियों द्वारा होली सामग्री विक्रेताओं को विशेष रूप से समझाइश दी गई कि प्रतिबंधित मुखौटों की बिक्री न करें। बैठक के दौरान होली पर्व में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।
इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था, साइबर जागरूकता एवं नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जनजागरूकता पर भी विशेष बल दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा होली पर्व के दौरान क्षेत्र में विशेष गश्त एवं सतत निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button