Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर में ज़िला शिक्षा अधिकारी पी.के. भटनागर का गरिमामय विदाई समारोह सम्पन्न, शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर, जिला मुख्यालय जशपुर में ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री पी. के. भटनागर के सेवा निवृत्ति अवसर पर एक भावपूर्ण एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के समस्त 8 विकास खंडों के शिक्षकगण तथा छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय, जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Advertisements
Advertisements

अपने कार्यकाल के दौरान श्री भटनागर ने जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने तथा विद्यालयों में अनुशासन एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में अनेक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले।

कार्यक्रम में उद्बोधन के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से प्रांतीय महासचिव श्री टिकेश्वर भोय, जिला अध्यक्ष श्री अजय कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्री सागर प्रसाद यादव, जिला संरक्षक श्री कायम अली, जिला जशपुर से अवनीश पांडे एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्षों सहित अनेक शिक्षक साथियों ने अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने श्री भटनागर के सरल, सौम्य एवं दृढ़ व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका प्रशासनिक कौशल और शिक्षकों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण सदैव स्मरणीय रहेगा।

Advertisements

अपने उद्बोधन में श्री पी. के. भटनागर ने कहा, “समय की पाबंदी ही सफलता की पहली सीढ़ी है। यदि हम समय का सम्मान करेंगे, तो समय भी हमें सम्मान देगा।” उन्होंने प्रत्येक लक्ष्य एवं उद्देश्य की पूर्ति हेतु स्पष्ट एवं सुव्यवस्थित कार्ययोजना बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि बिना योजना के प्रयास अधूरे रह जाते हैं, इसलिए शिक्षा व्यवस्था में सुनियोजित प्रयास और सामूहिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने शिक्षक संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा, “शिक्षक संगठन केवल आंदोलन के लिए ही नहीं, बल्कि उत्कृष्ट और रचनात्मक कार्यों के लिए भी पहचाना जाना चाहिए। जब संगठन सकारात्मक पहल करेगा, तो समाज में उसकी प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ेगी।” उन्होंने छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन की सराहना करते हुए इसे एक सशक्त एवं संगठित मंच बताया तथा संगठन द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों की प्रशंसा की।

अंत में उन्होंने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अनुशासन, समर्पण एवं सहयोग की भावना के साथ शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लें।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा विदाई समारोह के अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री भटनागर ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जशपुर जिला उनके हृदय में सदैव विशेष स्थान रखेगा।

समारोह के अंत में उपस्थित सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button