Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर-चांपा में होली शांति और सौहार्द्र से मनाने की अपील

Ad

Advertisements


जांजगीर-चांपा में होली शांति और सौहार्द्र से मनाने की अपील
जांजगीर-चांपा, 

Advertisements

आगामी 4 मार्च को मनाए जाने वाले होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्द्रपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील जिला प्रशासन ने की है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से जिलेवासियों से सहयोग की अपेक्षा की है।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि होली का त्योहार हर्ष और उल्लास का प्रतीक है, जिसे आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने नागरिकों एवं होली समितियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि विद्युत तारों के नीचे, ट्रांसफार्मर के समीप तथा डामर सड़कों पर होलिका दहन न किया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना अथवा सार्वजनिक संपत्ति को क्षति न पहुंचे। यदि अपरिहार्य स्थिति में सड़क पर होलिका दहन करना पड़े, तो पहले मुरूम की परत बिछाकर ही व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रंग-गुलाल एवं पिचकारी विक्रेता सड़क पर दुकान लगाकर यातायात बाधित न करें। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरे-भरे वृक्षों की कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा होलिका दहन के लिए केवल सूखी लकड़ियों का उपयोग किया जाए। पेड़ों की अवैध कटाई करने वालों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय ने नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। जबरन रंग लगाने, शराब सेवन कर वाहन चलाने तथा तेज गति से वाहन चलाने से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुखौटा पहनकर वाहन चलाना, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाना तथा प्रेशर हॉर्न का उपयोग करना नियम विरुद्ध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
होली एवं होलिका दहन के अवसर पर जिले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। बाइक पेट्रोलिंग, मोबाइल पार्टी, डायल-112 सेवा तथा सादी वर्दी में पुलिस की विशेष व्यवस्था की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button